HP Free Electricity: हिमाचल में 300 यूनिट निशुल्क बिजली के लिए 1.16 लाख परिवार चिह्नित, ऐसे हुआ चयन
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1.16 लाख अति निर्धन परिवारों की पहचान कर उन्हें हर महीने 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य उन परिवारों तक सीधी राहत पहुंचाना है, जो बढ़ती महंगाई और सीमित आय के कारण बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। ग्रामीण विकास विभाग ने छह अलग-अलग सामाजिक एवं आर्थिक मानकों के आधार पर सात चरणों में जांच-पड़ताल कर पात्र परिवारों की सूची तैयार की है। चयन प्रक्रिया में केवल आय को ही आधार नहीं बनाया गया, बल्कि परिवार की सामाजिक स्थिति, रोजगार की प्रकृति और स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा गया है। योजना के तहत उन परिवारों को प्राथमिकता दी गई है, जिनकी वार्षिक आय 75 हजार या उससे कम है। दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर परिवार, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे सदस्य वाले घर, दिव्यांग, विधवा, एकल एवं तलाकशुदा महिलाओं के परिवार और अनाथ बच्चों की देखभाल कर रहे परिवारों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। निदेशक ग्रामीण विकास विभाग राघव शर्मा ने बताया कि जल्द ही सरकार को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 19:44 IST
HP Free Electricity: हिमाचल में 300 यूनिट निशुल्क बिजली के लिए 1.16 लाख परिवार चिह्नित, ऐसे हुआ चयन #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpFreeElectricityScheme #Hpseb #SubahSamachar
