फगवाड़ा में मोटरसाइकिल चोरी कर युवक हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद
फगवाड़ा की लोहा मंडी से एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक चोर चोरी कर फरार हो गया। इस बारे में जानकारी देते हुए नितेश कुमार ने बताया कि बाइक का नंबर पीबी 09 जेड 4796 है। चोरी की पूरी घटना पास के करियाना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। नितेश कुमार ने चोरी की सूचना सिटी पुलिस को दे दी है और लोगों को भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर का पता लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को चोर या बाईक के बारे में पता चले तो 9463213881 नंबर पर संपर्क करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 13:15 IST
फगवाड़ा में मोटरसाइकिल चोरी कर युवक हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद #SubahSamachar
